Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में बुजुर्ग को 13 माह बाद न्याय:आदेश कॉपी न देने पर पेशकार निलंबित, DM ने की कार्रवाई

    8 hours ago

    1

    0

    रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सरकारी सिस्टम में लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक बुजुर्ग की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम न्यायिक के पेशकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह मामला बछरावां थाना क्षेत्र के राजामऊ निवासी 75 वर्षीय दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी से जुड़ा है। बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद पिछले 13 माह से दो वादों को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। 31 जनवरी 2025 को इन मामलों में फैसला उनके पक्ष में आया था। नियमों के अनुसार, फैसला आने के बाद उन्हें संबंधित दस्तावेज तुरंत मिल जाने चाहिए थे। हालांकि, आरोप है कि एसडीएम न्यायिक के पेशकार शिशुपाल यादव उन्हें फैसले की कॉपी और पत्रावली देने के नाम पर लगातार परेशान कर रहे थे। शनिवार को जब जिलाधिकारी हर्षिता माथुर संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई कर रही थीं, तब दुर्गा प्रसाद ने अपनी व्यथा उनके सामने रखी। डीएम ने तुरंत पेशकार शिशुपाल यादव को तलब किया और देरी का कारण पूछा। जब पेशकार कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए और टालमटोल करने लगे, तो जिलाधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा, 'न्याय में देरी करना भी अन्याय के समान है। यदि किसी बुजुर्ग को फैसला आने के बाद भी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तो यह व्यवस्था की विफलता है। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के लिए प्रशासन में कोई जगह नहीं है।'
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी और जयंत चौधरी मंच पर एक साथ दिखेंगे:रालोद जिलाध्यक्ष बोले- पश्चिमी उप्र के बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देने वाला कदम
    Next Article
    सोनभद्र मे कुएं में मिला लापता बुजुर्ग महिला का शव:रात में परिजन पानी भरने के गए तो लाश उतराता देखा, सुबह में पुलिस को दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment