Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में बंद घर से लाखों की चोरी:ताला तोड़कर नगदी-जेवर पार, पुलिस ने जांच शुरू की

    4 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना रायबरेली जिले के भदोखर कोतवाली थाना क्षेत्र के गदियानी गांव की है। यहां रहने वाले प्रेम कुमार के घर में चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने घर के दरवाजों की कुंडी और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी, जेवर और आभूषण पार कर दिए। पीड़ित प्रेम कुमार के अनुसार, उनका परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। जब वे सुबह वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके तुरंत बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। भदोखर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सोमवार को आधा दर्जन इलाकों शटडाउन:11 केवी रिकंडक्टरिंग और मरम्मत का होगा कार्य, 5 से 6 घंटे रहेगी बिजली अपूर्ति बाधित
    Next Article
    कौशांबी में 6.44 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड:MRF एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी, खुद को मैनेजर बताया, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment