Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में गैस सिलेंडर को लेकर रात को लगी लाइन:पुलिस निगरानी में हो रहा वितरण, लोग परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के कारण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को आधी रात में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन भले ही पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। लोगों को आधी रात को गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सलोन-जगतपुर मार्ग पर स्थित कहुआ इंडेन गैस एजेंसी पर देखने को मिला। यहां रात करीब 9:30 बजे सैकड़ों ग्रामीण गैस सिलेंडर लेने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस की निगरानी में आधी रात तक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। गैस लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें सिलेंडर मिलने में काफी देरी हो रही है। इस बीच, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी होटलें भी व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कमी के कारण बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। होटल संचालकों का कहना है कि समय पर गैस नहीं मिलने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस की आपूर्ति सुचारु कराने और एजेंसियों पर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह:मेरठ में नन्हे विद्यार्थियों द्वारा किया गया वेलकम डांस बना आकर्षण का केंद्र
    Next Article
    पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत 4 सभासद पर FIR:सीतापुर में सपा कार्यालय के आवंटन मामले में कार्रवाई, हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment