Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, एक घायल

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के चढ़रई चौराहे के पास लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर हुई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे एक युवक की मौत हो गई। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान होरेसा ग्राम पंचायत निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है। ललित अपने साथी अर्जुन के साथ कहीं से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। अर्जुन का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में छात्र की मौत:दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर निकला था घर से, फोन पर मिली सूचना
    Next Article
    साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, 50 हजार वापस:मिर्जापुर में मोबाइल गुम होने पर खाते से निकाले गए थे 1.15 लाख रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment