Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में सड़क हादसे में महिला की मौत:बाइक सवार दंपती को टक्कर, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बछरावां-महाराजगंज मार्ग पर असनी गांव के मुख्य चौराहे के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग दंपति की बाइक को टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान 61 वर्षीय आशा के रूप में हुई है, और उनके पति 67 वर्षीय गंगाराम घायल हुए हैं। यह दंपति हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बाला गांव के निवासी थे। वे महाराजगंज थाना क्षेत्र के बसकटा गांव में अपने बेटे की ससुराल में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे, जब वे बछरावां-महाराजगंज मार्ग पर असनी गांव के मुख्य चौराहे के पास पहुंचे, तभी बछरावां से महाराजगंज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी बाइक सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के दौरान आशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंगाराम का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में शोक का माहौल है। स्थानीय पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 400 से अधिक शिक्षक सड़क:सिद्धार्थनगर के बीएससी ग्राउंड पर धरना, जंतर-मंतर तक आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    बुंदेलखंड बनेगा नई हरित क्रांति का अगुआ:नानाजी देशमुख द्वारा गांवों के समग्र विकास के लिए तैयार किए गए मॉडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment