Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में युवक का शव घर में मिला:परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, तीन हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार, सुबह उठने पर उन्होंने 28 वर्षीय रोशन का शव कमरे के अंदर पड़ा देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक रोशन के पिता छेदालाल ने गांव के ही एक पड़ोसी और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई। छेदालाल के अनुसार, पूर्व में पड़ोसी की भैंस गुम हो गई थी, जिसका आरोप वे उनके परिवार पर लगाते थे। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को जब उनकी बकरी आरोपी के घर में चली गई और उन्होंने उसे बांध लिया, तो इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत हुई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से उनके बेटे की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    6500 में संपत्ति नामांतरण, पनकी से हटेगा कूड़े का पहाड़:नगर निगम होली उत्सव कराएगा, सड़कें होंगी रोशन, कार्यकारिणी बैठक में हुए अहम फैसले
    Next Article
    गले में नरमुंड माला, शरीर पर चिता भस्म; VIDEO:काशी के मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली, जलती चिताओं के बीच डमरू वादन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment