Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:पत्नी के अवैध संबंध से आहत होकर उठाया कदम, कहा- मैं अब दुनिया छोड़कर जा रहा हूं

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव डिडौली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। आत्महत्या से ठीक पहले युवक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक युवक ग्राम सलारपुर का रहने वाला था। उसने वीडियो में अपनी पत्नी कामनी और गांव के ही एक युवक रघुनाथ के बीच अवैध संबंधों का खुलासा किया है। युवक ने बताया कि इन संबंधों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि उसने 24 मार्च को दोपहर 2:10 बजे अपनी पत्नी को रघुनाथ के साथ अपने ही घर के पीछे वाले कमरे में देखा था। इस घटना के बाद से उसका दिल टूट गया था और वह दुनिया से ऊब गया था। युवक ने आगे आरोप लगाया कि जब से उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा था, तब से घर में आए दिन झगड़े हो रहे थे। उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। युवक ने बताया कि वह उस घटना के बाद से ही गहरे सदमे में था और उसे अपनी जिंदगी बोझ लगने लगी थी। सीएम से लगाई न्याय की गुहार मरने से पहले युवक ने पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की मांग की। उसने कहा कि उसकी मौत के बाद उसके शव को तब तक न उठाया जाए या अंतिम संस्कार न किया जाए, जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न हो। उसने ग्राम प्रधान और समाज के लोगों से भी अपील की कि इन दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक का वायरल वीडियो संज्ञान में लिया गया है। परिजनों की तहरीर और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में कीटनाशी दुकानों पर छापा:2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी
    Next Article
    महिला अस्पताल गली में ‘मरीज माफिया’ का जाल:मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों और अवैध जांच केंद्रों तक पहुंचाते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment