Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में युवती ने थाने के गेट पर बनाई रील:भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

    5 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के गंदागंज थाना क्षेत्र से एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती को थाने के मुख्य द्वार से निकलते हुए रील बनाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, सुप्रिया नामक युवती ने गंदागंज थाने के साइन बोर्ड और मुख्य गेट के ठीक सामने फिल्मी अंदाज में यह वीडियो शूट किया। वीडियो में युवती थाने के गेट से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आम नागरिक पुलिस के डर से थाने जाने में हिचकिचाते हैं, वहीं इस तरह खुलेआम थाने के गेट पर वीडियो बनाना सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। जिस समय युवती थाने के गेट पर रील बना रही थी, उस वक्त वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे नहीं रोका। पुलिस थानों की अपनी एक गरिमा और सुरक्षा प्रोटोकॉल होता है। इस घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है। वीडियो के आधार पर आरोपी युवती की तलाश शुरू कर दी गई है और अधिकारियों ने मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्काई टेक फेज-2 सोसाइटी में AOA चुनाव:मई माह के पहले माह मे कार्यकारिणी का किया जाएगा गठन
    Next Article
    रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर से साइबर ठगी में कंबोडिया कनेक्शन:CISF सिपाही ट्रांजिट रिमांड पर, 10 हजार में उपलब्ध कराता था खाते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment