Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का नया वैरिएंट लॉन्च:₹1.50 लाख कीमत वाली रेट्रो स्टाइल बाइक में 36.2kmpl का माइलेज, 2 नए कलर ऑप्शन भी पेश

    5 hours ago

    1

    0

    रॉयल एनफील्ड ने आज (4 अप्रैल) अपनी एंट्री लेवल रेट्रो स्टाइल वाली मोटरसाइकिल हंटर 350 का नया बेस प्रीमियम मॉडल लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,49,900 रखी गई है। कंपनी का दावा है कि बाइक का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 36.2kmpl का है। नए वैरिएंट को हंटर लाइनअप में सबसे नीचे वाले 'फैक्ट्री ब्लैक' वैरिएंट के ऊपर रखा गया है। नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत कम कीमत के बावजूद स्पोक व्हील्स की जगह ट्यूबलेस टायर के साथ कास्ट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दो नए और वाइब्रेंट कलर ऑप्शन के साथ 10 कलर मिलेंगे डिजाइन की बात करें तो नया मॉडल 'टारमैक ब्लैक' ग्लॉस ब्लैक पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है। इसमें साइड पैनल पर बहुत ही मिनिमल रॉयल एनफील्ड की ब्रांडिंग दी गई है, जो इसे एक क्लीन और क्लासी लुक देती है। इसके साथ कंपनी ने हंटर के टॉप वैरिएंट के लिए दो नए और वाइब्रेंट कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं। इसमें मुंबई येलो और मूनशॉट वाइट कलर शामिल हैं। इससे अब हंटर 10 कलर में अवेलेबल है। भारत में इसका मुकाबला TVS रोनिन, होंडा CB 350 और जावा 42 और येज्दी रोडस्टर जैसी बाइक्स से है। फीचर्स: रोटरी स्विचगियर और नया डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर बेस प्रीमियम वैरिएंट में कंपनी ने फीचर्स के मामले में कोई कटौती नहीं की है। इसमें टॉप वैरिएंट की तरह ही रोटरी स्विचगियर (घुमाने वाले बटन) दिए गए हैं। साथ ही, इसमें नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच को स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल चैनल ABS के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक सेटअप मिलता है। हेडलाइट की बात करें तो इसमें 2024 मॉडल वाला अपडेटेड राउंड हैलोजन हेडलैंप दिया गया है। हालांकि, इसमें ट्रिपर नेविगेशन की सुविधा नहीं मिलेगी। हंटर 350 में फोर्क कवर गैटर और एक ऑफसेट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पहले की तरह ही मिलेगा। ये इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मीटिओर 350 और स्क्रैम 411 की तरह ही है। बाइक का स्विचगियर और ग्रिप भी मिटिओर जैसा ही दिखता है। रोडस्टर बाइक में USB पोर्ट मिलता है, इससे राइडिंग करते समय फोन भी चार्ज कर सकते हैं। हार्डवेयर: 13-लीटर का फ्यूल टैंक और डिस्क ब्रेक 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 1370mm का व्हीलबेस मिलता है, जो मीटिओर से 30mm और क्लासिक 350 से 20mm छोटा है। बाइक क्लासिक 350 के मुकाबले 14kg हल्की है, इसका वजन 181 किलोग्राम है। रोडस्टर बाइक में 13-लीटर का फ्यूल टैंक है और इसकी सीट की ऊंचाई 800mm है। बाइक 17-इंच के अलॉय व्हील पर चलती है। इन पर फ्रंट में 110/70 और रियर में 140/70 की प्रोफाइल वाले ट्यूबलेस टायर लगे हैं। कंफर्ट राइडिंग के लिए इसके फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स, जबकि रियर में नए शॉक एब्जॉर्बर हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS सिस्टम मिलता है। परफॉर्मेंस: 36.2kmpl का माइलेज और 114kmph की टॉप स्पीड 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में कोई मैकेनिकल बदलान नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो नए एमिशन नॉर्म्स के अनुसार OBD2B फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। यानी बाइक E20 पेट्रोल पर भी चलेगी। ये इंजन रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 और नई क्लासिक 350 में भी है। यह 6100rpm पर 20.2hp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को स्लीपर असिस्ट क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से ट्यून किया गया है। कंपनी का दावा है कि बाइक 114kmph की टॉप स्पीड से हासिल कर सकती है और इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज लगभग 36.2kmpl का है। वहीं, रियल-वर्ल्ड टेस्ट में शहर में 40.19kmpl और हाईवे पर 35.98kmpl का माइलेज देती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 1 मौत:कई मलबे में दबे; चीखने की आवाजें आ रही; बिल्डिंग गिरने का VIDEO आया सामने
    Next Article
    बंगाल चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, देखें- किसे कहां से मिला टिकट

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment