Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऋषभ पंत जीरो पर आउट, इकाना में पसरा सन्नाटा:शमी ने 2 विकेट लिए तो गोयनका ने भगवान की तस्वीर को माथे लगाया

    8 hours ago

    1

    0

    राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया है। इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका खुश नजर आए और उन्होंने जेब से भगवान की तस्वीर निकालकर माथे से लगाई। टारगेट चेस करने उतरी LSG की शुरुआत खराब रही। कप्तान ऋषभ पंत, ऐडन मार्करम और आयुष बडोनी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। इससे इकाना में सन्नाटा पसर गया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में RR और LSG के फैन आए हैं। मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान से फैन आए हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने नेपाल से सपोर्टर पहुंचे हैं। लखनऊ के कई दर्शक राजस्थान की टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। इंदौर से आए हसमत अली ने कहा- हम वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी देखना चाहते हैं। नन्हे फैन अभिज्ञान ने कहा- राजस्थान में वैभव सूर्यवंशी समेत कई बिहारी खिलाड़ी हैं। बिहार से आए मोहम्मद अफरोज खान ने कहा- वैभव सब का बाप है। आज बैटिंग से धुआं-धुआं कर देगा। दर्शकों में सबसे अधिक क्रेज राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल का है। पहले 5 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    25000 करोड़ के MSCB घोटाले में बड़ा फैसला, रोहित पवार समेत सभी आरोपी बरी
    Next Article
    मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, 6 जिंदा जले:ट्रक की टक्कर से बोलेरो में आग लगी, लोग गाड़ी से निकल भी नहीं सके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment