Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

    17 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के रोहिणी इलाके में बृहस्पतिवार को अपने दोस्त के जन्मदिन के मौके पर हर्ष में एक देसी तमंचे से गोली चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।उन्होंने बताया कि पुलिस को शाम करीब 7:38 बजे रोहिणी के सेक्टर 3 में गोलीबारी के संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान रोहिणी के सेक्टर 24 निवासी करण भसीन के रूप में हुई। अधिकारी के मुताबिक, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भसीन कथित तौर पर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, भसीन ने खुलासा किया कि वह अपने दोस्त चिराग धवन का जन्मदिन मनाने के लिए उसके कार्यालय गया था और जश्न में देसी तमंचे से एक गोली चला दी।पुलिस ने बताया कि भसीन की निशानदेही पर एक कूड़ेदान से .32 बोर का एक देसी तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए, जबकि घटनास्थल से कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि भसीन के खिलाफ पहले भी 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh
    Next Article
    Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment