Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ₹3 करोड़ का लॉटरी विनर 5वें दिन मिला:पंजाब होली बंपर के विजेता बने; बोले- खबरें पढ़ी, TV पर देखा लेकिन यकीन ही नहीं हो रहा था

    6 hours ago

    1

    0

    पंजाब में 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति मिल गया है। यह लॉटरी जालंधर में फिल्लौर के रहने वाले ईंट भट्ठा मालिक मक्खन सिंह और उनकी पत्नी कमलेश कौर ने जीती है। अब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। दैनिक भास्कर से बातचीत में कपल ने कहा कि वे 3 करोड़ रुपए की लॉटरी लगने की खबरें पढ़ रहे थे और टीवी पर सुन रहे थे। हालांकि, उन्हें लगा नहीं था कि यह लॉटरी उनकी है, इसलिए उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा- भगवान का शुक्र है। अब हम इस पैसे को जरूरत के हिसाब खर्च करेंगे। इसका कुछ हिस्सा सोशल काम में लगाएंगे। करोड़पति बनने पर कपल की अहम बातें… 3 बच्चों के माता-पिता, तीनों विदेश में: कपल ने बताया कि हमारे दो बेटे और एक बेटी है। तीनो मैरिड हैं। वह अभी स्टडी वीजा पर विदेश गए हुए हैं। 14 मार्च को खुली थी लॉटरी बता दें कि 14 मार्च को पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग की ओर से घोषित नतीजों में पहला इनाम 3 करोड़ रुपए का लगा है, जिसका टिकट नंबर 791016 है। वहीं, दूसरा इनाम 50 लाख रुपए का लगा, जिसका टिकट नंबर B 862817 है। इसके बाद एजेंसी को विनर की तलाश की थी। ---------- ये खबर भी पढ़ें… मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति, ₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड कपिल हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:चाय पीते ही मौत; चीनी के कातिलों का एनकाउंटर; गैस एजेंसी में मंत्री की रेड; ₹3 करोड़ लॉटरी का विनर मिला
    Next Article
    ईरान पर आज होगा भीषण हमला, अमेरिकी युद्ध मंत्री बोले- आएगा सबसे बड़ा अटैक पैकेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment