Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RSS प्रमुख मोहन भागवत आज मेरठ आएंगे:पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद, 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से भी बात करेंगे, सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे

    19 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत आज मेरठ पहुंचेंगे। वे यहां 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मेरठ और ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों से भी उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर बात करेंगे। मोहन भागवत 3 दिन माधव कुंज में रहेंगे पहली बार RSS खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे RSS प्रमुख के स्वागत के लिए मेरठ के शताब्दी नगर के माधवकुंज में तैयारियां हैं। यहां विशाल पंडाल सजाया गया है। माधव कुंज में ही दो दिनों का कार्यक्रम रखा गया है और यहीं पर मोहन भागवत रात्रि विश्राम भी करेंगे। संघ पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है। मेरठ का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि यहां खिलाड़ियों से लेकर खेल उत्पाद तक ने देश का मान दुनिया में ऊंचा किया है। भुवनेश्वर, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों से सामाजिक अनुभव जानेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के सवालों का जवाब भी मोहन भागवत देंगे। खेल विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे अध्यक्षता उत्तर प्रदेश में खेल का वातावरण बदलने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश का पहला राज्य खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सलावा में बन रहा है। इसके प्रथम कुलपति रिटायर्ड मेजर जनरल दीप अहलावत हैं। इस साल इसमें पढ़ाई और ट्रेनिंग भी शुरू करने की तैयारी है। मोहन भागवत के मंच पर खिलाड़ियों के सत्र में दीप अहलावत को अध्यक्षता की भूमिका दी गई है। सिटी रेलवे स्टेशन पर आएंगे सरसंघचालक 19 फरवरी को रात 9.30 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत का आगमन होगा। इस दौरान करीब 15 मिनट तक सिटी रेलवे स्टेशन से घंटाघर रेलवे चौपला, मेट्रो प्लाजा व शताब्दी नगर तक वाहनों पर प्रतिबंधत रहेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया जाएगा। एक दिन पहले CM योगी ने मोहन भागवत से मुलाकात की यूपी CM योगी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है। सीएम खुद बुधवार शाम लखनऊ के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंचे। दोनों के बीच सरस्वती कुंज में करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। संघ प्रमुख इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। गोरखपुर के बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। संघ प्रमुख ने लखनऊ में दो दिनों के प्रवास के दौरान संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर खोस फोकस किया। बुधवार को मोहन भागवत ने लखनऊ यूनिवर्सिटी और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया। भागवत ने कहा- भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। मंदिर-कुआं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए। उनमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर पर कहा, हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। अभी जनसंख्या दर 2.1 है। यह कम से कम 3 होनी चाहिए। जिस समाज में औसतन तीन से कम बच्चे होते हैं, वह समाज भविष्य में समाप्त हो जाता है। अब जो भी बच्चे शादी कर रहे हैं, उन्हें बताइए कि कम से कम तीन बच्चे पैदा करें। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी के बीच अयोध्या में 25 नवंबर, 2025 को मुलाकात हुई थी। वक्त था राम मंदिर में धर्म ध्वजा समारोह का। दोनों के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई थी। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- मोहन भागवत बोले- RSS भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है: अमेरिकी टैरिफ पर लखनऊ में कहा- वे ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संघ भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है। संघ के स्वयंसेवक भाजपा में जाते हैं। वहां आगे भी बढ़े हैं। लेकिन यह कहना गलत है कि संघ भाजपा को चलाता है। हालांकि, भाजपा का विरोध करने वाले लोग ही संघ का विरोध करते हैं। मोहन भागवत ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा- यह उनका पुराना तरीका है। वे हथियार और आर्थिक ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं। लेकिन भारत इतना मजबूत है कि उनके आगे झुका नहीं है। हमारी जनता तैयार है। इसलिए इसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- गाजा के 90% इलाके पर हमास का कब्जा:विरोध करने वालों की सजा दे रहा; ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठक आज
    Next Article
    शिक्षक समायोजन पर अंतरिम रोक एक हफ्ते बढ़ी:लखनऊ हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक लिखित बहस दाखिल करने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment