Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक समायोजन पर अंतरिम रोक एक हफ्ते बढ़ी:लखनऊ हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक लिखित बहस दाखिल करने को कहा

    7 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन प्रक्रिया पर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने इस मामले में अंतरिम रोक आदेश को एक हफ्ते तक बढ़ा दिया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी, जिसमें याचियों को अपनी लिखित बहस दाखिल करने को कहा गया है। याची की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं ने न्यायालय को बताया कि शिक्षकों के समायोजन में नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि जुलाई 2025 में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, तो नवंबर में दोबारा शिक्षकों का समायोजन क्यों किया गया? याचियों को सुने बिना ही उनका स्थानांतरण कर दिया गया। इससे जुड़ी एक याचिका पहले ही निस्तारित राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि इसी याचिका से संबंधित एक याचिका का निस्तारण इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा पहले ही कर दिया गया है। उन्होंने अनुरोध किया कि उसी आदेश के सापेक्ष में यहां भी वही आदेश पारित किया जाए। न्यायालय ने सुनवाई के बाद याचियों के अधिवक्ता से कहा कि याचिका की संख्या अधिक है। इसलिए, प्रत्येक याची अपनी-अपनी लिखित बहस न्यायालय में दाखिल करे। यह आदेश न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह की एकल पीठ ने संगीता पाल और 131 अन्य याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई के पश्चात पारित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS प्रमुख मोहन भागवत आज मेरठ आएंगे:पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद, 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से भी बात करेंगे, सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे
    Next Article
    3 किलो सोना लेकर भागे बदमाश, मिर्जापुर में हाफ एंकाउंटर:छत्तीसगढ़ में ज्वेलरी कारोबारी को लूटा था, 3.35 करोड़ का माल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment