Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RVS क्रिकेट एकेडमी ने 153 रनों से जीता मुकाबला:उत्कर्ष द्विवेदी के शतक से नगर निगम एकेडमी को हराया

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने नगर निगम क्रिकेट एकेडमी को 153 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में उत्कर्ष द्विवेदी ने शानदार शतक लगाया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 275 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्कर्ष द्विवेदी ने 138 रन बनाए, जबकि कृष्णा यादव ने 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हर्षवर्धन 31 रन बनाकर नाबाद रहे। नगर निगम क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष यादव और आजाद द्विवेदी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नगर निगम क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.2 ओवरों में 122 रनों पर ऑल आउट हो गई। आजाद द्विवेदी ने सर्वाधिक 79 रन बनाए, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। देवेश कार्तिक ने 2 विकेट और विराज पाल ने भी महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस जीत के साथ आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की। उत्कर्ष द्विवेदी को उनके शानदार शतक और हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया:जनगणना में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतने के दिए निर्देश
    Next Article
    एयरफोर्सकर्मी बनकर 35 लाख की ठगी:प्लॉट के नाम पर रिटायर्ड महिला दरोगा से ठगी, चकेरी में FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment