Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    S-4 ने लखनऊ में 18 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन किया:मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, S-4 ने लखनऊ में 18 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन किया

    2 hours ago

    1

    0

    संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (S-4) ने शुक्रवार को लखनऊ में अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बड़ी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक प्रेरणा स्थल, के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के पास जुटे। यहां से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को सौंपा गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2005 से पहले जारी विज्ञापनों के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को अब तक पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। लाखों शिक्षकों को राहत देने की अपील की महासचिव आर.के. निगम ने आरटीई एक्ट से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को असंवैधानिक बताया। उन्होंने सरकार से अध्यादेश लाकर लाखों शिक्षकों को राहत देने की अपील की। सहसंयोजक कृतार्थ सिंह ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग रखी। 1 मई को श्रम दिवस पर आंदोलन की घोषणा उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कोविड काल में बंद किए गए भत्तों को फिर से लागू करने की मांग की। जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने जोर दिया कि सरकार को कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 1 मई को श्रम दिवस पर राजधानी में एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और विभागों के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मालिनी अवस्थी ने 'मालन अलबेली' से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया:राज बिसारिया प्रेक्षागृह में सुनाई अपनी जीवन की अनकही कहानी
    Next Article
    ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार:आरोपी विंध्यवासिनी कॉलोनी में कार्यालय का करता था संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment