Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार:आरोपी विंध्यवासिनी कॉलोनी में कार्यालय का करता था संचालन

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शेयर ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है। मामला तब सामने आया जब सोनभद्र के शक्तिनगर निवासी युगल किशोर तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी 2025 को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 'SHAREKHAN EDGE' नामक शेयर ट्रेडिंग ऐप का लिंक भेजा गया। ऐप डाउनलोड करने के बाद शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे विभिन्न तिथियों में कुल 2,27,02,616 रुपए की धोखाधड़ी की गई। साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र में IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसमें बाद में बीएनएस की धारा बढ़ोतरी की गई। सोलर फ्रेंचाइजी का लगाया था बोर्ड जांच के दौरान पता चला कि ठगी की गई धनराशि गोरखपुर के नखास चौक निवासी प्रदीप सिंह पुत्र रामानन्द सिंह के एक्सिस बैंक खाते (संख्या 924020024674208, IFSC – UTIB0003007) में स्थानांतरित की गई थी। आगे की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी प्रदीप सिंह बैंक रोड, गोरखपुर स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में एक कार्यालय संचालित कर रहा था। इस कार्यालय से शेयर ट्रेडिंग का एक समूह चलाया जाता था। संदेह से बचने के लिए कार्यालय पर "सोलर फ्रेंचाइजी" का बोर्ड लगाया गया था और लगभग 10 युवकों को इस धोखाधड़ी में शामिल किया गया था। प्रदीप सिंह ने गोरखपुर के शत्रुध्न सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, विजय बहादुर सिंह, मानबहादुर सिंह और धनन्जय मल सहित अन्य कई व्यक्तियों के साथ भी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में गोरखपुर थाना मे भी बीएनएस के तहत एक और मामला दर्ज है। अन्य सदस्यों की तलाश जारी साइबर क्राइम पुलिस सोनभद्र की टीम ने 9 अप्रैल की रात 10:50 बजे आरोपी प्रदीप सिंह को एम्स गोरखपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम थाना सोनभद्र, हेड कास्टेबल शिवनन्दन सिंह, हेड कास्टेबल संजय वर्मा, कास्टेबल अखिलेश यादव और कास्टेबल जयप्रकाश, एसओजी टीम सोनभद्र शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    S-4 ने लखनऊ में 18 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन किया:मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, S-4 ने लखनऊ में 18 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन किया
    Next Article
    डॉक्टर से रेप करने वाला 25 हजार का इनामी अरेस्ट:कानपुर में पिता के इलाज के दौरान बढ़ाई नजदीकी, घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment