Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साढ़ू पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पत्नी से बात करने को लेकर हुआ विवाद, भाई भी पकड़ा गया

    8 hours ago

    1

    0

    अमेठी में साढ़ू पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह घटना शुक्रवार रात एक बहुभोज कार्यक्रम के दौरान हुई थी। मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा का है। सुल्तानपुर जिले के कुड़वाड़ थाना क्षेत्र निवासी रोहित पुत्र देवतादीन ने शुक्रवार शाम एक बहुभोज कार्यक्रम में अपने साढ़ू विजय बहादुर विश्वकर्मा पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले के बाद आरोपी रोहित मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल विजय बहादुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त रोहित विश्वकर्मा ने बताया कि उसका साढ़ू विजय बहादुर विश्वकर्मा उसकी पत्नी से बात करता था। इसी बात को समझाने के लिए रोहित, विजय बहादुर को उसके घर से बुलाकर नहर पटरी पर ले गया था। वहां दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान रोहित ने अपनी जेब में रखे चाकू से विजय बहादुर पर वार कर दिया और फिर उसी मोटरसाइकिल से भाग गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रोहित विश्वकर्मा और उसके भाई अनिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फ्लाइट टिकट रिफंड के नाम पर ठगी:ऐप डाउनलोड कराकर एकाउंट से 1.94 लाख उड़ाए, गूगल से निकाला था हेल्पलाइन नंबर
    Next Article
    गैस बुकिंग और केवाईसी के लिए बरेलीवासी परेशान:ऑनलाइन नहीं हो पा रही बुकिंग, एजेंसियों पर लगानी पड़ रही लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment