Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस बुकिंग और केवाईसी के लिए बरेलीवासी परेशान:ऑनलाइन नहीं हो पा रही बुकिंग, एजेंसियों पर लगानी पड़ रही लाइन

    10 hours ago

    1

    0

    ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब जमीनी स्तर पर रसोई तक पहुंचने लगा है। वैश्विक स्तर पर गहराते एलपीजी संकट की खबरों के बीच बरेली में उपभोक्ताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। शहर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। आलम यह है कि जो बुकिंग चुटकियों में मोबाइल से हो जाती थी, अब उसके लिए लोगों को घंटों तक धूप और भीड़ में खड़ा होना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग फेल, एजेंसियों पर बढ़ी निर्भरता बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित लता गैस एजेंसी और शहर की अन्य गैस एजेंसियों पर शनिवार को अव्यवस्था का माहौल रहा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की ऑनलाइन बुकिंग और मोबाइल ऐप काम नहीं कर रहे हैं। डिजिटल इंडिया के दौर में जब लोग घर बैठे सिलेंडर बुक करने के आदी हो चुके हैं, तब सर्वर डाउन होने की वजह से उन्हें अपना काम-काज छोड़कर गैस एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एजेंसी पर लाइन में लगे तौफीक ने बताया, "मैं अपनी दुकान बंद करके यहाँ आया हूँ। कई बार फोन से गैस बुक करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। मजबूरन यहाँ आकर लाइन में लगना पड़ा ताकि घर का चूल्हा जल सके।" केवाईसी अपडेट बना सिरदर्द गैस बुकिंग के साथ-साथ ई-केवाईसी (e-KYC) की अनिवार्यता ने उपभोक्ताओं की परेशानी को दोगुना कर दिया है। सरकार के निर्देशानुसार सब्सिडी और कनेक्शन की वैधता के लिए केवाईसी अपडेट करना जरूरी है, लेकिन सर्वर की धीमी रफ्तार के कारण यह प्रक्रिया कछुआ चाल से चल रही है। लोग आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज लेकर सुबह 9 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन शाम होने तक भी कई लोगों का नंबर नहीं आ पाता। इस गहमागहमी के बीच कुछ लोग इसे प्रशासनिक खामी के बजाय 'पैनिक बुकिंग' मान रहे हैं। लाइन में लगे एडवोकेट इकरारुद्दीन ने स्थिति का विश्लेषण करते हुए कहा, "देखा जाए तो गैस की कोई वास्तविक किल्लत नहीं है। समस्या अचानक बढ़ी भीड़ और सर्वर लोड की है। लोग एक साथ बुकिंग के लिए टूट पड़े हैं, जिससे सिस्टम ठप हो गया है।" उन्होंने आगे कहा कि इसमें सरकार या एजेंसी का कोई दोष नहीं है। जिन उपभोक्ताओं के दस्तावेज और केवाईसी पहले से पूर्ण थे, उन्हें कम परेशानी हो रही है। दिक्कत उन लोगों को ज्यादा आ रही है जिन्होंने समय रहते अपने डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं कराए थे या जो बिना बुकिंग के सीधे सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। अफवाहों से बचें उपभोक्ता एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की सप्लाई निरंतर जारी है और स्टॉक की कोई कमी नहीं है। तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने भी जनता से अपील की है कि वे युद्ध की खबरों से घबराकर पैनिक बुकिंग न करें और धैर्य बनाए रखें। फिलहाल, बरेली के बारादरी, पुराना शहर और सिविल लाइंस इलाकों की एजेंसियों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साढ़ू पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पत्नी से बात करने को लेकर हुआ विवाद, भाई भी पकड़ा गया
    Next Article
    बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में बनेगी पुलिस चौकी:2 दरोगा, 8 सिपाही होंगे तैनात; सीएम ने जांच के लिए एसआईटी बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment