Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sabarimala में तंबाकू नियंत्रण कानून तोड़ने पर आबकारी विभाग ने वसूला 46,800 रुपये जुर्माना

    4 hours from now

    1

    0

    आबकारी विभाग ने शबरिमला पहाड़ी मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में 12 दिनों में तंबाकू नियंत्रण कानून के उल्लंघन के 234 मामलों का पता लगाया और कुल 46,800 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शबरिमला में शराब और मादक पदार्थों पर प्रतिबंध है।सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए), 2003 के तहत 15 से 26 नवंबर के बीच दर्ज किए गए ये मामले धूम्रपान तथा गुटखा और पान मसाला के सेवन से संबंधित हैं। पहाड़ी मंदिर में दो महीने से अधिक समय तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा 17 नवंबर को शुरू हुई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आबकारी विभाग की तीन टीमें पहाड़ी मंदिर में चौबीसों घंटे जांच कर रही हैं।प्रत्येक टीम में एक सर्किल निरीक्षक, दो निवारक अधिकारी और सात सिविल आबकारी अधिकारी शामिल हैं। बयान में कहा गया कि ये टीमें विशेष रूप से तीर्थयात्रा मार्गों के कम भीड़भाड़ वाले हिस्सों, मुख्य क्षेत्रों से दूर स्थित दुकानों और कर्मचारियों के एकत्र होने वाले स्थानों पर जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस तीर्थयात्रा के दौरान दर्ज किए गए मामलों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम है।उन्होंने कहा कि तीर्थस्थल पर मादक पदार्थों के सेवन में भी गिरावट का रुख देखने को मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Parliament Special Session: Lok Sabha और Rajya Sabha के चार दिवसीय सत्र में आएंगे अहम बिल
    Next Article
    BJP से गठबंधन की अटकलों के बीच बोले MK Stalin, Delimitation में Tamil Nadu के हितों से समझौता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment