Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीबीएसई 10वीं में अनुष्का सिंह ने पाया पहला स्थान:औरैया में 4 छात्रों ने 492 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया

    1 day ago

    1

    0

    औरैया में सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार शाम घोषित किया गया। जिले में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। दिबियापुर गेल डीएवी की छात्रा अनुष्का सिंह ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राएं रहे, जिन्होंने 492 अंक प्राप्त किए। इनमें दिबियापुर गेल डीएवी की छात्रा जेहरा मजार, सेठ आनंदराम जयपुरिया के मोहम्मद मझर, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के शिवांश तिवारी और गेल डीएवी की छात्रा दिव्यांशी शामिल हैं। ्र सेठ आनंदराम जयपुरिया के देवांश सिंह ने 491 अंक प्राप्त किए। जिले में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा नौ केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 2300 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इन मेधावी छात्रों को उनके स्कूलों में सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद घरों में अभिभावकों और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों का मुंह मिठाई से मीठा कराया गया और उन्हें फूलमालाएं पहनाई गईं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 203 वाहनों का किया चालान:यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस और ट्रैफिक टीम की कार्रवाई
    Next Article
    अमेरिका और ईरान फिर से बातचीत करने के लिए हुए सहमत, पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर पहुंचे तेहरान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment