Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीबीएसई 10वीं परिणाम घोषित, माहविश नूर ने किया टॉप:संतकबीरनगर के छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए

    5 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित होते ही संतकबीरनगर के विभिन्न विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय बल्कि जिले का नाम रोशन किया। कई स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि मेधावियों ने उच्च अंक प्राप्त कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए। खलीलाबाद स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा माहविश नूर ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और जिला स्तर पर भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया। आदित्य यादव (96.6%) दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अनाम खान (95.8%), आनंद मोहन (95.8%), अभिनय गुप्ता (95.4%), प्रत्याक्षा राय (95.4%), अंजलि यादव (95.2%), शिवांगी यादव (95.2%), अनुराग (94.8%) और अर्पित पटेल (94%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। मेंहदावल के अछिया स्थित प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के 10वीं कक्षा का भी परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्र सत्यम शुक्ला 95.4%, अभिषेक गुप्ता 95 प्रतिशत, आदित्य और देवेश संयुक्त रूप से 93.6% अंक हासिल किया। स्कूल की प्रबंध निदेशक श्रीमती अंजना पांडेय ने छात्रों को माला पहनकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वहीं, देवदाड़ स्थित जीआर एकेडमी का कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अंशिका अग्रवाल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विवेक यादव (94.4%), सूर्यांश गुप्ता (93.4%), अंजली यादव (92.4%), आद्रिका मिश्रा (92.2%), उत्कर्ष मौर्य (92.2%), हिमांशु प्रजापति (91.2%), नव्या सिंह (90.4%) और अनुश्का सिंह (90.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थापक घनश्याम त्रिपाठी सहित विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर जिले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। स्कूल के छात्र विनायक मिश्रा ने 94.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्वाति चौरसिया (94.2%), अमृता कुमारी (93.8%), अंचल सिंह (93.3%) और अंशिका चौधरी (93%) सहित कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में खड़े वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौत:रामगढ़ चौकी क्षेत्र में कोरांव-ड्रमंडगंज राजमार्ग पर हुआ हादसा, शिनाख्त जारी
    Next Article
    सीबीएसई हाईस्कूल परिणाम जारी, श्रद्धा गुप्ता ने किया टॉप:महोबा में 97.20% अंक हासिल कर बनीं जिला टॉपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment