Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह टहलने निकली महिला की सड़क हादसे में मौत:देवरिया में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, सीसीटीवी से तलाश जारी

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर नगर पंचायत स्थित साहू टोला आनंद नगर में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान विमला देवी पत्नी बालकिशुन यादव के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 6 बजे टहलने के लिए घर से निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टहलने के दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमला देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। विमला देवी मूल रूप से बैतालपुर की निवासी थीं, लेकिन अपने पति के साथ मुंबई में रहती थीं। वह लगभग 10 दिन पहले ही गांव आई थीं और उन्हें रोजाना सुबह टहलने की आदत थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक कभी निवृत्त नहीं होता-विधायक पूनम संखवार:कहा- उनकी सेवाएं समाज में अनंत काल तक बनी रहती हैं
    Next Article
    योगी के 'गाजी आतंकी' बयान पर अजय राय का पलटवार:बोले- BJP का एजेंडा हिंदू-मुसलमान को बांटना, हेल्पलाइन की लड़कियों को पीटा, शर्म आनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment