Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी के 'गाजी आतंकी' बयान पर अजय राय का पलटवार:बोले- BJP का एजेंडा हिंदू-मुसलमान को बांटना, हेल्पलाइन की लड़कियों को पीटा, शर्म आनी चाहिए

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'गाजी आतंकी था' वाले बयान पर पलटवार किया। वे रविवार को पयागीपुर स्थित एक होटल में कांग्रेस नेता तेज बहादुर पाठक द्वारा आयोजित होली मिलन और ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एकमात्र एजेंडा हिंदू और मुसलमान को बांटना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काम, नौकरी या विकास की बात नहीं करती, बल्कि लोगों को लड़ाकर और बांटकर वोट की राजनीति करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में हेल्पलाइन में काम करने वाली लड़कियों के साथ कथित मारपीट और उन्हें जेल भेजने की घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शर्म आने की बात कही। अजय राय ने असम में योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि दंगाइयों की जमीन गरीबों और दलितों को दी गई है। राय ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा में कई माफिया सांसद, मंत्री और विधायक बने घूम रहे हैं, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है और वे निर्विरोध एमएलसी बने बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाहाबाद से गाजियाबाद तक के सभी माफिया भाजपा के अंदर हैं। आगामी चुनावों पर बात करते हुए अजय राय ने कहा कि कांग्रेस बंगाल में मजबूती से लड़ रही है, जबकि असम और केरल में उनकी पार्टी की जीत तय है। आम आदमी पार्टी (आप) और राघव चड्ढा के बीच कथित दूरी पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भाजपा की 'बी टीम' बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग 'आप' में घुटन महसूस करते हैं, वे जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुईद अहमद, डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी, सिराज अहमद भोला, सुब्रत सिंह सनी, मो. अनवर और योगेश सिंह सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुबह टहलने निकली महिला की सड़क हादसे में मौत:देवरिया में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, सीसीटीवी से तलाश जारी
    Next Article
    अयोध्या में दिखा आस्था और कर्तव्य का संगम:चुनावी ड्यूटी से पहले जवानों ने किए रामलला के दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment