Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभाजी महाराज बलिदान दिवस पर मशाल पदयात्रा:मुजफ्फरनगर में सैकड़ों युवाओं ने नंगे पांव भाग लिया, शहर राष्ट्रभक्ति से गूंजा

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर बुधवार देर शाम एक मशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी सेना द्वारा आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं ने नंगे पांव भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह पदयात्रा टाउन हॉल से शुरू हुई और मालवीय चौक, अंसारी रोड तथा नवल्टी चौक से होते हुए शिव चौक पर समाप्त हुई। हाथों में जलती मशालें और देशभक्ति के नारे लगाते हुए युवाओं ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत आर्य ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान देश के स्वाभिमान की अमर गाथा है। यह आने वाली पीढ़ियों को धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत हो। प्रदेश संगठन मंत्री सुमित बंजारें ने कार्यकर्ताओं से संगठन की एकता और सक्रियता को और मजबूत करने का आह्वान किया। इस आयोजन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मोहित सोलंकी ने किया, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष निखिल ने भी युवाओं के साथ मिलकर जोशीले नारों से माहौल को और ऊर्जावान बनाया। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अनुशासन और समर्पण के साथ सहभागिता कर संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान को याद करना और समाज में राष्ट्रभक्ति तथा सांस्कृतिक चेतना का संदेश देना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में शिया समुदाय सादगी से मनाएगा ईद:नमाज के बाद न गले मिलेंगे, न मिठाई बांटेंगे; धर्मगुरु ने मजलूमों के साथ खड़े रहने की अपील की
    Next Article
    बागपत में स्कूल से चोरी करने वाले 2चोर पकड़े गए:पुलिस ने चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment