Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल की राजघाट गंगा में युवक डूबा:16 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के राजघाट गंगा में स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। घटना सोमवार दोपहर की है और 16 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंगलवार सुबह से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना बबराला क्षेत्र स्थित राजघाट गंगा की है। थाना धनारी क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ की करेला की मढैया निवासी सोमवीर पुत्र मोहनलाल अपने छोटे भाई जितेंद्र और गांव भवनपुरी निवासी बहनोई उमेश के साथ सोमवार दोपहर करीब 11 बजे गंगा स्नान के लिए गया था। तीनों पुल से पश्चिम दिशा में लगभग 150 मीटर दूर घाट के किनारे गंगा में स्नान कर रहे थे। बहनोई उमेश और छोटा साला जितेंद्र स्नान करने के बाद गंगा से बाहर आ गए, जबकि सोमवीर गंगा में ही स्नान करता रहा। दोपहर करीब 12 बजे गहरे गड्ढे में पैर फंसने के कारण सोमवीर डूबने लगा। सोमवीर को डूबता देख उसके बहनोई और छोटे भाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और रात 8 बजे तक गंगा में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह 7 बजे से NDRF की टीम ने फिर से गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन अभी भी डूबे हुए युवक सोमवीर का कोई पता नहीं चला है। युवक की बरामदगी को लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं और वे भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवीर दिल्ली में गोलगप्पे बेचने का काम करता था। वह रविवार को अपने गांव आया था और सोमवार सुबह 11 बजे अपने छोटे भाई और बहनोई के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। थाना सौरभ त्यागी ने बताया कि गंगा में डूबे युवक का अभी कुछ पता नहीं चला है। एनडीआरएफ की टीम रात को ही आ गई थी लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू सुबह 07 बजे शुरू हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व कीर्तिमान के साथ होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ:CM योगी करेंगे उद्घाटन; टाटा संस के चेयरमैन रहेंगे उपस्थित
    Next Article
    जौनपुर में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन:श्री सनातन परिवार फाउंडेशन कराएगा, शिवानंद महाराज करेंगे कथावाचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment