Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में शराब ठेके के पास हंगामा, 9 हिरासत में:नशे में मारपीट, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

    1 hour ago

    2

    0

    चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने भोजपुर गांव के पास से नौ लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी शराब के नशे में मारपीट कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब के अत्यधिक नशे के कारण उनका चखना बेचने वाले से पैसे को लेकर विवाद हो गया था। नशे में मारपीट पर उतारू मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि भोजपुर गांव स्थित एक शराब के ठेके के पास कुछ लोग विवाद कर रहे हैं और नशे में मारपीट पर उतारू हैं। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए नौ लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के महफूज, मो. एजाज, भोजपुर गांव के बाबू पटेल, वाराणसी कैंट के सचिन यादव, रामनगर के दीपक कुमार, अमर पटेल, भोजपुर गांव के उमेश गिरी, वाराणसी भेलूपुर के विकास सोनकर और वाराणसी के गोलगड्डा के सोनू सोनकर के रूप में हुई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था खराब करने के आरोप में इन नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी शराब के नशे में मारपीट कर माहौल खराब करना चाहते थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार, दिलीप कुमार सिंह, सीताराम यादव, बसंत कुमार सिंह, रजनीश राय, सुशील यादव और गौरव सिंह शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गलत मार्कशीट के लिए एक और मौका:छात्रों के विवरण में कोई गड़बड़ी है तो 10 अप्रैल तक करा लें संशोधन
    Next Article
    मध्य प्रदेश के CM को प्रयागराज आने का आमंत्रण:वाराणसी में कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज की ओर से श्री बड़े हनुमान जी तस्वीर भेंट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment