Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 10 मिनट की टिप-टिप बूंदाबांदी से मौसम बदला:संभल में ओलावृष्टि-बारिश से गेहूं-मक्का की फसल खराब, तापमान गिरा, AQI 124

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में ओलावृष्टि और बारिश के कारण गेहूं व मक्का की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिले में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 124 रहा। मंगलवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले एक महीने की तुलना में 6 डिग्री कम है। हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, जिसमें 29 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके आने की संभावना है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है, जिससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। 20 मार्च को हुई बारिश के बाद संभल और चंदौसी तहसील क्षेत्रों में गेहूं की लगभग 60 प्रतिशत फसल खराब हो गई थी। हाल ही में हुई ओलावृष्टि और लगातार बारिश ने बची हुई गेहूं की फसल को भी नष्ट कर दिया है। इसका प्रभाव मक्का की फसल पर भी पड़ा है। हालांकि, गुन्नौर तहसील क्षेत्र में बारिश न होने के कारण वहां के किसानों की गेहूं की फसल सुरक्षित है। गांव हिरौनी निवासी किसान विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ओलावृष्टि से सभी फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, "इस समय गेहूं, सरसों, आलू और मक्का की फसलें खेतों में थीं। मेरे 28 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल को बारिश के कारण काफी क्षति पहुंची है।" गांव शोभापुर खालसा निवासी होराम सिंह यादव ने भी गेहूं और मक्का की फसल को हुए नुकसान की पुष्टि की। उन्होंने बताया, "ओलावृष्टि और बारिश बहुत हुई है। मेरी 40 बीघा गेहूं की फसल को ओले गिरने से भारी नुकसान हुआ है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कुत्तों के हमले से पड़िया की मौत:विरोध पर परिवार पर हमला: सिर फूटा, महिला घायल; जान से मारने की धमकी
    Next Article
    महिला को लाठी-डंडों से पीटा:प्रतापगढ़ में उलाहना देने पर की मारपीट, चार आरोपियों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment