Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अधूरी:सिलेंडर न मिलने पर कंडों पर खाना बनाने को मजबूर

    16 hours ago

    1

    0

    संभल में लगभग 20 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अधूरी है, जिसके कारण उन्हें गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है। कई उपभोक्ता गैस खत्म होने के बाद वैकल्पिक ईंधन, जैसे कंडों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग के अनुसार, जिले में कुल 5 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें 2 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी और 750 वाणिज्यिक उपभोक्ता शामिल हैं। इनमें से 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने पिछले दो या तीन साल से अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। कुछ उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बदल गए हैं या बंद हो गए हैं, जिससे उन्हें सबसे अधिक समस्या आ रही है। बुधवार को जनपद संभल की 39 गैस एजेंसियों पर 12,000 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में गैस बुकिंग हो रही है। बुकिंग के बाद ओटीपी आने पर ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिल रहा है। उपभोक्ता ननुआ ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले गैस बुक की थी, लेकिन उन्हें अभी तक ओटीपी नहीं मिला है। एजेंसी बिना ओटीपी के सिलेंडर देने से मना कर रही है। ननुआ के घर में आठ दिनों से गैस खत्म है और वे कंडों पर खाना पका रहे हैं। वहीं, गांव मंडी की संडास सराय निवासी आकाश ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को गैस बुकिंग कराई थी और उन्हें आज सिलेंडर मिला है। गांव चंदायन के मोहम्मद नासिर ने बताया कि उन्हें गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने में कोई परेशानी नहीं हुई और गैस भी समय पर मिल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में ऑपरेशन दहन के तहत मादक पदार्थ नष्ट:220 किलो गांजा, 263 लीटर कोडीन सिरप और 803 लीटर शराब का विनष्टीकरण
    Next Article
    प्रदीप नरवाल ने महफूज़ उर रहमान को श्रद्धांजलि दी:भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment