Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 5 घंटे बारिश हुई, 4 डिग्री पारा गिरा:ठंडी हवाओं से मौसम बदला, 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई

    1 hour ago

    2

    0

    संभल में पिछले पांच घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश से आम जनता को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 54 रहा। जनपद संभल में सोमवार सुबह 8 बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मध्यरात्रि 3 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश सुबह 7 बजे तक जारी रही। बीते रविवार के मुकाबले तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल में अधिकतम 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान की तुलना में मई की शुरुआत में 16 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच घंटे में 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है और देर रात तक बारिश जारी रहने की संभावना है। विभाग ने आज पूरे दिन बारिश का अनुमान जताया है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। बिजली कटौती के कारण सिंचाई न कर पाने से परेशान किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। गांव शहजादी सराय निवासी किसान कमल सैनी ने बताया कि बारिश से पानी वाली फसलों को अधिक फायदा होगा, क्योंकि बिजली कटौती के कारण पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही थी। एक अन्य स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने कहा कि रात से हो रही बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है और गर्मी से राहत मिली है। गौरतलब है कि अप्रैल माह में पड़ी भीषण गर्मी के चलते जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. चमन प्रकाश और डॉ. रामलाल यादव ने लोगों को पौष्टिक आहार लेने और अधिक पानी पीने की सलाह दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तूफान के साथ बारिश, दिन में अंधेरा छाया:कई इलाकों की बिजली कटी, सुबह 9 बजे रात जैसा माहौल
    Next Article
    मकान में आग, दम घुटने से पिता-पुत्री की मौत:पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डोरली की घटना, 10 लोग अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment