Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 60 प्रतिशत गेहूं की फसल गिरी:मौसम ने करवट ली, दिन निकलते ही धूप से तपन, 35 डिग्री तापमान

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में तेज धूप और गर्मी के बाद देर शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और 10-15 मिनट की हल्की बारिश ने ठंडक ला दी। इस बदलाव के बीच जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, जिसके दिन में बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम 6 बजे आसमान में काले बादल छा सकते हैं और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। 20 मार्च से अब तक चार बार हुई बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की लगभग 60 प्रतिशत फसल गिर गई है। किसान हरपाल यादव ने बताया कि यदि दो-तीन दिन और बारिश न होती तो गेहूं की कटाई शुरू हो जाती, जिससे किसानों को फायदा होता। अब बारिश के कारण प्रति बीघा केवल एक क्विंटल गेहूं निकल रहा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का आम जनमानस के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर दिख रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। बुखार से पीड़ित छोटे बच्चों की संख्या अधिक है, वहीं खांसी और जुकाम के मरीज भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। स्थानीय निवासी कुशल मदान ने बताया कि गर्मी और ठंड के इस उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। फरवरी की 21 तारीख से लेकर 30 मार्च तक मौसम ने कई बार करवट ली, जिसमें मार्च महीने में 10 से 12 दिन ठंडक का एहसास हुआ। हालांकि, चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय पर चल रही हैं। रोडवेज बसों में भी यात्रियों ने सफर करना शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दर्ज हुआ सीजन का सबसे ज्यादा तापमान:अब बारिश से ही मिलेगी राहत, चटक धूप के बीच पारा सामान्य से अधिक
    Next Article
    कानपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन और रात:पारा 38.3 डिग्री पहुंचा, पांच अप्रैल तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment