Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दर्ज हुआ सीजन का सबसे ज्यादा तापमान:अब बारिश से ही मिलेगी राहत, चटक धूप के बीच पारा सामान्य से अधिक

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सोमवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान मार्च के महीने में दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 72 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी दर्ज हुई। आज मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। उसके बाद मौसम साफ हो गया। चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में मौसम विभाग की तरफ से बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। दिन में अधिकतर समय मौसम साफ रहेगा इस बीच पर सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। बारिश से तापमान में होगी हल्की गिरावट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मार्च से शुरू हुई बारिश उत्तरोत्तर पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए 1 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जारी रहने की संभावना है।इस दौरान अधिकतम तापमान में 31 मार्च तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान में फिर 2 से 4 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। पंजाब-हरियाणा के निचले हिस्सों में चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी राजस्थान होते हुए उत्तरी-पूर्वी अरब सागर तक द्रोणी बनी हुई है। प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी भाग में भी निचले क्षोभ मंडल में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तक द्रोणी बना रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी पछुवा हवाओं के साथ मिलकर बारिश का कारण बन रही है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर बारिश धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:इजराइल में फिलिस्तीनियों को हमलों में दोषी पाए जाने पर सीधे फांसी की सजा; मंत्रियों ने संसद में शैंपेन की बोतल खोल जश्न मनाया
    Next Article
    संभल में 60 प्रतिशत गेहूं की फसल गिरी:मौसम ने करवट ली, दिन निकलते ही धूप से तपन, 35 डिग्री तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment