Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अधेड़ को तांत्रिक बताकर पीटा, VIDEO:हमलावरों ने ताबड़तोड़ जड़े कई थप्पड़, पहचान में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में एक अधेड़ व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को तांत्रिक बताकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना गवां कस्बे में स्थित एक होटल के पास हुई। वीडियो में पीड़ित व्यक्ति बेहद असहाय अवस्था में दिखाई दे रहा है, जबकि हमलावर उसे घेरकर लगातार पीटते रहे। मौके पर मौजूद लोग मारपीट रोकने के बजाय तमाशबीन बने रहे। मारपीट का यह वीडियो बुधवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि, पुलिस के अनुसार यह घटना दो दिन पहले सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। अभी तक पीड़ित या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:3 लोग गंभीर रूप से घायल, टक्कर लगने के बाद वैन के अंदर फंस गए लोग
    Next Article
    'बहुत पहले ही दूर जा चुकी...' 'वड़ा पाव गर्ल' ने पति से की बेवफाई! मिस्ट्री मैन संग रचा ली दूसरी शादी? पति ने यूं किया रिएक्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment