Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:3 लोग गंभीर रूप से घायल, टक्कर लगने के बाद वैन के अंदर फंस गए लोग

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरदोई रोड स्थित अंधे की चौकी के पास मछली मंडी गेट के सामने ईंटों से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारुति वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वैन से निकालकर तत्काल ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश पटेल ने बताया कि हादसे में घायल संजय सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अन्य घायलों में पप्पू कश्यप, पप्पू सिंह सैगर और हर्ष सिंह शामिल हैं। हर्ष की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि अन्य दो घायलों का भी गंभीर अवस्था में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, मारुति वैन कानपुर देहात के मैथा क्षेत्र से बाराबंकी की ओर जा रही थी, तभी हरदोई रोड पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। प्राइवेट ड्राइवरी करता था मृतक शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक की तलाश कर रही है। मृतक संजय सिंह कानपुर देहात के कन्हैया पुरवा गांव के थे और निजी वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी संध्या सिंह और एक पुत्र हैं। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों को सूचित किया गया। मृतक के दामाद आदित्य प्रताप ने आरोप लगाया कि हरदोई रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क चौड़ीकरण के बावजूद बीच में डिवाइडर न होने से हादसों की संख्या बढ़ रही है। आदित्य प्रताप ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में अवैध खनन पर डीएम का एक्शन:पोकलैंड मशीन सीज, कारोबारी पर 50 लाख का जुर्माना
    Next Article
    संभल में अधेड़ को तांत्रिक बताकर पीटा, VIDEO:हमलावरों ने ताबड़तोड़ जड़े कई थप्पड़, पहचान में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment