Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, परिवार को ₹1 करोड़ मुआवजा; NSA और प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    संभल में अधिवक्ताओं ने रामपुर के अधिवक्ता फारूक अहमद खान की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, हत्यारे पर एनएसए लगाने और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। यह प्रदर्शन गुरुवार दोपहर संभल कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर हुआ। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए नारेबाजी की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर एसडीएम रामानुज को ज्ञापन सौंपा गया। नायब तहसीलदार दीपक जुरैल और इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रदर्शन में मोहम्मद इस्लाम, मुख्तार फात्मा, सरफराज नवाज, मोहम्मद उमर अली, जसवीर यादव, असद हुसैन, सुमय्या सय्यदा, फहीम अख्तर, याहिया खान, फैसल अजीज, मोहम्मद सादिक, सोनू गुप्ता, संकेत शर्मा, जुनैद जुबैरी और मतीन रईस सहित कई अधिवक्ता शामिल थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद एडवोकेट ने बताया कि रामपुर सेशन कोर्ट में वकालत करने वाले फारूक अहमद खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी के विरोध में आज सभी अधिवक्तागण मुंसिफी में एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगें रखी गई हैं। पहली मांग है कि मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। दूसरी मांग है कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमलों और झूठे मुकदमों को रोकने के लिए 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश और झारखंड सहित कई राज्यों में यह कानून पहले से लागू है। उत्तर प्रदेश में 75 जिले और लगभग 4 लाख अधिवक्ता हैं, इसलिए यहां इस कानून की अत्यधिक आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्मचारी महासंघ ने NPS/UPS खत्म करने की मांग की:जौनपुर में PFRDA एक्ट रद्द करने सहित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    गेल डीएवी स्कूल में छात्रों के लिए हवन:स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती पर बोर्ड परीक्षा में सफलता की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment