Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर:हिंदू बस्ती में 10 साल पहले बनी थी, SDM के निर्देश पर कार्रवाई

    11 hours ago

    1

    0

    चंदौसी में एक अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह मजार हिंदू बहुल इलाके में सार्वजनिक रास्ते पर बनाई गई थी। स्थानीय प्रशासन ने यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी (SDM) के निर्देश पर की। यह मामला संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीता रोड का है। पीड़ित मकान मालिक सुभाष चंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना पुत्र राजाराम शर्मा पिछले एक साल से इसकी शिकायत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय द्वारा उनके घर के सामने लगभग दस साल पहले यह मजार अवैध रूप से बनाई गई थी। शनिवार को संपूर्ण समाधान थाना दिवस के बाद, शाम करीब 4 बजे राजस्व टीम पुलिस बल के साथ विवादित स्थल पर पहुंची। एसडीएम आशुतोष तिवारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद चंदौसी के बुलडोजर का उपयोग कर 15 मिनट में मजार को हटाया गया। सुभाष चंद्र शर्मा ने 18 फरवरी को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2021 के नगर पालिका रिकॉर्ड में इस मजार का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि मजार की ईंटों को हरे रंग से पोत दिया गया था। राजस्व विभाग के कानूनगो बाबूराम और हल्का लेखपाल दानवीर सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद थे। मजार हटाने की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि सुभाष चंद्र शर्मा की ओर से रास्ते पर मजार बनाकर कब्जा करने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद यह अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में हिंदू संगठन अध्यक्ष को फोन पर धमकी:पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की
    Next Article
    मुरादाबाद में गैस किल्लत पर सपा का प्रदर्शन:नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश, महंगाई पर सरकार को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment