Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में गैस किल्लत पर सपा का प्रदर्शन:नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश, महंगाई पर सरकार को घेरा

    10 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने शनिवार को घरेलू गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका, लेकिन इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा नाले की गैस से चाय बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी मुद्दे को लेकर सपा नेताओं ने शहर में यह प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। यह प्रदर्शन पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य ठाकुर राहुल सिंह के नेतृत्व में किया गया। सपा कार्यकर्ता चाय बनाने के बर्तन और कुल्हड़ लेकर नाले के पास पहुंचे और चूल्हा जलाकर चाय बनाने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान ठाकुर राहुल सिंह ने कहा कि देश के शीर्ष नेता नाले की गैस से चाय बनाने जैसी बातें करते हैं, लेकिन इससे आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ रही है और लोग इससे परेशान हैं, जबकि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस सिलेंडर आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उनका कहना था कि इन समस्याओं के बावजूद सरकार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को आम जनता की परेशानियों की याद दिलाने के लिए किया गया है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से चाय बनाकर लोगों को पिलाने की भी कोशिश की। सड़क किनारे हुए इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई और यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान ठाकुर राहुल सिंह, देवराज सिंह चौहान, विशाल सिंह, वंश सिंह, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद अकरम और विनय शर्मा समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर:हिंदू बस्ती में 10 साल पहले बनी थी, SDM के निर्देश पर कार्रवाई
    Next Article
    आगरा लोक अदालत में 7,82,608 मामलों का हुआ निस्तारण:1,40,263 वाहन चालान हुए क्लीयर, फैमिली कोर्ट में 37 मामलों का हुआ समाधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment