Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन:बुलडोजर से पुष्पवर्षा, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संभल जिले का पहली बार दौरा किया। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें बुलडोजर से पुष्पवर्षा भी शामिल थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। शनिवार शाम लगभग 04:30 बजे, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जनपद संभल के बहजोई कस्बा क्षेत्र में पहुंचे। नगर पालिका परिषद बहजोई के भाजपा चेयरमैन राजेश शंकर राजू ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान दो बुलडोजर पर पंकज चौधरी के फोटो लिए छह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा की गई। उनके साथ ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू भी मौजूद थे। बहजोई में स्वागत के बाद, प्रदेश अध्यक्ष चंदौसी शहर स्थित संभल लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सैनी के 100 वर्षीय पिता डूंगरमल सिंह सैनी से आशीर्वाद लिया और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और केंद्रीय सफाई आयोग की पूर्व सदस्य मंजू दिलेर सहित अन्य कार्यकर्ताओं से भी शिष्टाचार भेंट की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 20 मिनट की इस मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले किसी भी चुनाव के लिए हर स्थिति में तैयार रहने के संकेत दिए। पंकज चौधरी ने शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू से संगठन में समन्वय स्थापित कर केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, सतीश अरोड़ा, सौरभ गुप्ता मुखिया, सोनू चाहल, जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन, चंद्रसैन दिवाकर, सुधीर मेहरोत्रा, विकास वार्ष्णेय, साक्षी सिंह, राजकुमार यादव, हरीश सैनी, शुभम् अग्रवाल, यश मदान, उदयवीर सिंह यादव पप्पू, धीरेन्द्र पाल सिंह पिंटू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी की मां पर मौलाना ने भड़काऊ टिप्पणी की:लखनऊ में सड़कों पर उतरे लोग; शव यात्रा निकाली, पुतला फूंका
    Next Article
    38 लाख डिजिटल अरेस्ट मामले में आजमगढ़ से गिरफ्तारी:चंडीगढ़ पुलिस को मिली पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड, मुंबई पुलिस कर रही है जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment