Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी की मां पर मौलाना ने भड़काऊ टिप्पणी की:लखनऊ में सड़कों पर उतरे लोग; शव यात्रा निकाली, पुतला फूंका

    7 hours ago

    1

    0

    बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया है। इससे भाजपा कार्यकर्ता और योगी फैंस भड़क उठे हैं। शनिवार को लखनऊ में लोगों ने मौलाना का पुतला फूंका। उसे पैरों से कुचला। इससे पहले युवाओं ने हजरतगंज में मौलाना की शव यात्रा निकाली। उसके बाद चौराहे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने मौलाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे युवकों ने कहा- योगी यूपी के दिल और जान हैं। उनके लिए माताएं और बहनें भी प्रदर्शन करेंगी। उधर, भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने मौलाना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मां का दर्ज़ा किसी भी धर्म में बहुत ऊपर होता है। इस्लाम में भी मां को बहुत बड़ा दर्जा दिया गया है, लेकिन ऐसे पाठ इस मौलाना ने नहीं पढ़े हैं। इस प्रकार की भद्दी टिप्पणी करना बंद करें, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… मौलाना जब तक माफी नहीं मांगेंगे, प्रदर्शन होगा प्रदर्शन कर रहे लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र अभिषेक ने कहा, मौलाना ने हमारे मुख्यमंत्री की मां को गाली दी है। अगर बयान देने वाला शख्स माफी नही मांगता है, तो कल हम लोग इससे बड़ी संख्या में आएंगे, प्रदर्शन करेंगे। ऐसे लोग राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। योगी आदित्यनाथ की नीतियों का विरोध कीजिए, उनके विचारों का विरोध कीजिए, मगर उनकी मां पर टिप्पणी करना बेहद गलत है। कल हमारे घरों से माएं और बहनें बाहर निकलेंगी और प्रदर्शन करने आएंगी। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… ‘पुतले जैसा मौलाना का हाल करेंगे’ प्रदर्शन कर रहे जतिन शुक्ला ने कहा, हम लोगों ने बिहार के मौलाना सलीम का पुतला जलाया है। होली और रमजान के पवित्र महीने में उसने अपनी मानसिकता दिखाई है। योगी इतने बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। संत हैं। उनकी मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज हम लोगों ने उसका पुतला फूंका है। अभी मौलाना पर मुकदमा लिखवा कर उसे जेल भेजवाने का काम करेंगे। जैसे पुतला जल रहा है, वैसे मौलाना जैसे मानसिकता के लोग भी जलेंगे। मौलाना ने तकरीर के दौरान सीएम आदित्यनाथ की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उत्तर प्रदेश में लागू गोकशी कानून और पुलिस को लेकर गलत बयान दिया। इससे पूरे प्रदेश में आक्रोश है। ‘मां भारती पर की टिप्पणी’ जतिन ने कहा, ये जांच का विषय है कि क्या ऐसे लोगों को किसी का संरक्षण तो नहीं मिल रहा है। अभी कुछ दिन पहले लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी प्रकरण में कांग्रेस और सपा के लोग एकता और भाईचारा की बातें कर रहे थे। आज इस विषय पर वह सभी लोग मौन हैं। यह उनकी राजनीतिक गरिमा को दर्शाता है। किसी की मां पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद गलत है। योगी संन्यासी हैं, जो अपने घर परिवार को छोड़कर चले आए थे। योगी की मां पूरे भारत देश की मां हैं। यह टिप्पणी योगी की मां पर नहीं, बल्कि मां भारती पर है। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत बोले- मौलाना को फांसी पर लटकाना चाहिए मौलाना की टिप्पणी पर अयोध्या के संत-महंत नाराज हैं। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर बोलने वाले मौलाना को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए। वहीं, साकेत भवन के महंत सीतारामदास ने कहा, मौलाना के पैर में नहीं, सीने में गोली मार देनी चाहिए। मौलाना ने कहा था- योगीजी की…. मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।) मौलाना ‘चतुर्वेदी’ क्यों लिखते हैं…. कई मुस्लिम ‘चतुर्वेदी’ उपनाम का उपयोग करते हैं। ऐसा चारों वेदों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद) के ज्ञान और अध्ययन के कारण होता है। यह एक उपाधि है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए… संभल SP-IPS अंशिका वर्मा की लव स्टोरी : 3 साल पहले गोरखपुर में पहली बार मिले, अब 29 मार्च को बाड़मेर में शादी करेंगे संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा शादी करने जा रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईंट-भट्‌ठे पर मजदूर का बेटा बना IAS:UPSC में 107वीं रैंक आई, रायबरेली में निकाला जुलूस, बोले- ऑनलाइन पढ़ाई की
    Next Article
    संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन:बुलडोजर से पुष्पवर्षा, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment