Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में भीषण गर्मी, AQI 187 दर्ज:तापमान 38 डिग्री पहुंचने का अनुमान, 60 प्रतिशत गेहूं फसल बर्बाद

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तपन बढ़ गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 187 पर पहुंच गया है। इस बीच, बेमौसम बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जहां 60 प्रतिशत गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। सोमवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च में अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले सुबह का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहता था। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पिछले एक हफ्ते में चार बार हुई बेमौसम बारिश से मौसम में बदलाव आया था और सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हुई थी। हालांकि, अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 5 तस्वीरें देखिए… बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। किसान अपनी फसल काटने की तैयारी में थे, लेकिन 20 मार्च को हुई बारिश से खेतों में खड़ी लगभग 60 प्रतिशत फसल गिर गई। किसान मतलूब हुसैन और कोमल सैनी के अनुसार, प्रति बीघा ढाई क्विंटल गेहूं की पैदावार की उम्मीद थी, जो अब घटकर सवा से डेढ़ क्विंटल रहने का अनुमान है। बाजार में शादियों की खरीदारी के कारण रौनक दिख रही है, हालांकि दिन में तेज धूप के कारण दोपहर के समय भीड़ कम रहती है। परिवहन व्यवस्था की बात करें तो चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। सुबह और शाम को रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम के वर्ल्ड-रिकार्ड वन की PM ने की तारीफ:मन की बात में किया जिक्र, कहा - सबको लेना चाहिये वाराणसी नगर निगम से प्रेरणा
    Next Article
    तीन महीने ईरान की जेल में बंद मर्चेंट नेवी अफसर:दुबई के रास्ते मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, 8 अन्य भारतीय भी साथ, नेवी कस्टडी में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment