Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:देर रात घर लौटते समय सड़क हादसे का हुआ शिकार

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के बदायूं-बबराला हाईवे पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त हादसा जनपद संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में गांव जगन्नाथपुर के बाहर हाईवे किनारे एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भीमसेन पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो गांव जगन्नाथपुर, थाना गुन्नौर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, भीमसेन देर रात अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी हादसे के बाद युवक काफी देर तक घटनास्थल पर घायल अवस्था में पड़ा रहा, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. संदीप कुमार ने युवक को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान होने के बाद देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सोमवार को थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि देर रात हुए सड़क हादसे में गांव जगन्नाथपुर निवासी भीमसेन की मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि मृतक युवक बाइक से घर जा रहा था तभी पेड़ से टकराकर सड़क पर गिर गया था। परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें सौंप दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन मनाएगी 'रोष सप्ताह':रेलवे निजीकरण और मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध 6 से 10 अप्रैल तक
    Next Article
    आनंद स्वरूप श्रीकृष्ण है परम सुख को देने वाले हैं:अयोध्या में इंद्रेश महाराज बोले- जन्म के बाद ब्रजवासी छह माह तक आनंद मनाते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment