Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन मनाएगी 'रोष सप्ताह':रेलवे निजीकरण और मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध 6 से 10 अप्रैल तक

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की शाखा-2 सहारनपुर ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और रेलवे के निजीकरण के विरोध में 'रोष सप्ताह' मनाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसके तहत सहारनपुर मंडल में विभिन्न विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नई दिल्ली स्थित संगठन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने सोमवार को आरोप लगाया कि रेलवे के महत्वपूर्ण कार्य जैसे ट्रैक मेंटेनेंस, सिग्नलिंग, इंजन व कोच रिपेयर, वातानुकूलित कोच सेवाएं, टिकट बुकिंग और आरक्षण जैसे विभाग धीरे-धीरे ठेकेदारों को सौंपे जा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे स्थायी कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर भी सीमित हो रहे हैं। यूनियन ने इसे रेलवे के निजीकरण की दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करने, नई पेंशन योजना (NPS/UPS) की समीक्षा करने और कोरोना काल में रोकी गई महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का भुगतान करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही, लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरने, ठेका प्रथा समाप्त करने और नियमित नियुक्तियां करने पर भी जोर दिया गया है। यूनियन ने बढ़ते कार्यभार के अनुरूप नए पद सृजित करने और कर्मचारियों को कार्य के अनुसार उचित वेतन व सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। उन्होंने आठवें वेतन आयोग में 3.5 मल्टीप्लायर फैक्टर लागू करने, कर्मचारियों के वेतन निर्धारण को बाजार महंगाई के अनुरूप करने और विभिन्न श्रेणियों के लंबित भत्तों व एरियर का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, यूनियन ने यूनिफॉर्म भत्ता बढ़ाकर 10,000 रुपये करने, अप्रेंटिस कर चुके युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने तथा रेलवे कॉलोनियों और आवासों की जर्जर स्थिति में सुधार करने की मांग भी उठाई। इस बैठक में अजय बिरला, रामप्रीत, बानूराम, राजन वत्स, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, अर्जुन सिंह, अनुज कुमार, ताराचंद, उपेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र, रविंद्र, राजेश, कुसविंद्र, रोहित, विजय सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रिटायर्ड इंजीनियर के घर 60 लाख की चोरी:पत्नी की मौत पर बहराइच गए, NRI बेटा-बहू ससुराल में थे
    Next Article
    संभल में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:देर रात घर लौटते समय सड़क हादसे का हुआ शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment