Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बंजर भूमि पर मॉल निर्माण की शिकायत:जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व-चकबंदी लेखपालों की जांच शुरू, नहर का हिस्सा मिला

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन खरीदने के बाद 20 बीघा से अधिक बंजर भूमि को प्लाटिंग और मॉल में मिलाकर कब्जा करने की शिकायत पर पैमाइश शुरू हो गई है। प्रशासन की यह कार्रवाई लगभग एक सप्ताह तक चलेगी, जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि कौन सा हिस्सा सरकारी भूमि का है। जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत रखी गई थी कि बंजर जमीन हड़पकर उस पर मॉल और आवासीय विस्तार बनाया जा रहा है, लेकिन जांच महीनों तक फाइलों में दबी रही। यह पूरा मामला संभल तहसील क्षेत्र के थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव मखदुमपुर का है। गाटा संख्या 35 की 28 बीघा सरकारी बंजर जमीन को निजी जमीन में मिलाकर उस पर प्लॉटिंग कर दी गई और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। यानी सरकारी जमीन को कागजों के खेल में निजी बना दिया गया। सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि अनुसूचित जाति के लोगों पर दबाव बनाकर उनसे बैनामे कराए गए। एक गाटा संख्या में संभल के सपा विधायक कल में उनके पुत्र फैज इक़बाल का नाम सामने आया है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक न तो पैमाइश पूरी हुई है और न ही किसी पर ठोस कार्रवाई की गई है। नहर की जमीन और मॉल के सामने की बंजर भूमि भी कब्जे में लेने की बात सामने आई है। जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, लेकिन प्रशासन अभी नोटिस और जवाब का इंतजार कर रहा है। यह शिकायत फरवरी माह में जिलाधिकारी के समक्ष की गई थी। उस समय व्यस्तता के कारण जांच शुरू नहीं हो पाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गाटा संख्या 35, जो बंजर भूमि है, उसे निजी भूमि में मिलाकर उस पर एक मॉल और एक आवासीय विस्तार बनाया जा रहा है। संयुक्त टीम की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि बंजर भूमि पर लोगों ने कब्जा कर प्लॉटिंग कर ली है। यह भी सामने आया है कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर दबाव डालकर उनसे बैनामे करा लिए गए हैं। इस संबंध में रिकॉर्डेड टेन्योर होल्डर्स को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है। फैज़ अहमद और अन्य संबंधित व्यक्तियों ने लिखित में अपना पक्ष प्रस्तुत करने की बात कही है। पैमाइश की कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि नहर का कुछ हिस्सा और मॉल के सामने की बंजर भूमि को भी मॉल में शामिल कर लिया गया है। एडीएम प्रदीप वर्मा ने तहसीलदार संभल धीरेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल, कानूनगो पंकज गुप्ता चकबंदी कर्ता लेखराज, क्षेत्रीय लेखपाल नितिन शर्मा, राजस्व लेखपाल सचिन गुप्ता, स्पर्श गुप्ता, चकबंदी लेखपाल सचिन चौधरी, मोनू कुमार, अरविंद कुमार की कमेटी बनाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नगर महामंत्री पर FIR के बाद प्रदर्शन:नगर अध्यक्ष कोतवाली में धरने पर बैठे, दरोगा को लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े
    Next Article
    भाजपा प्रशिक्षण: महापौर ने कार्यकर्ताओं को 'राष्ट्र प्रथम' का दिया:संगठन की विचारधारा पर मंथन, राष्ट्रभक्ति को बताया प्रेरक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment