Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल गिरी:संभल-चंदौसी में 60 प्रतिशत नुकसान, गुन्नौर में किसानों ने कटाई शुरू की

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में बेमौसम बारिश और तेज धूप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तहसील संभल और चंदौसी में गेहूं की 60 प्रतिशत फसल गिर गई है, जिससे उपज में भारी कमी आने की आशंका है। वहीं, गुन्नौर तहसील में 80 प्रतिशत गेहूं की फसल ठीक है और किसानों ने कटाई शुरू कर दी है। किसानों के अनुसार, यदि दो-तीन दिन और बारिश नहीं होती तो प्रति बीघा ढाई क्विंटल तक गेहूं निकल सकता था, लेकिन अब एक क्विंटल भी मुश्किल से निकल रहा है। किसान फुरकान ने बताया कि गेहूं के साथ लेटा और मसूर की फसल को भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है, जिससे छोटे से लेकर बड़े किसान तक परेशान हैं। जनपद संभल में तेज धूप और तपन के कारण गर्मी का एहसास बढ़ गया है। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि AQI 159 से बढ़कर 176 तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, जिसके दिन में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल से उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बेमौसम बारिश के बाद मौसम में बदलाव और गर्मी बढ़ने से स्वास्थ्य पर भी असर दिख रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है, खासकर छोटे बच्चे बुखार से जूझ रहे हैं। गर्मी के कारण बाजार में दोपहर 1 बजे तक भीड़ रहती है, जिसके बाद तीन घंटे सन्नाटा छा जाता है। शाम 4:30 बजे से देर रात तक सड़कों पर फिर से चहल-पहल लौट आती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले राम मंदिर में लगाया गले:लखनऊ में पहला मैच हारने के बाद LSG मालिक और कप्तान ऋषभ पंत में तीखी बातचीत
    Next Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार:प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले तीन गो तस्करों के पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment