Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले राम मंदिर में लगाया गले:लखनऊ में पहला मैच हारने के बाद LSG मालिक और कप्तान ऋषभ पंत में तीखी बातचीत

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खराब रही। इकाना स्टेडियम के होम ग्राउंड पर टीम को दिल्ली कैपिटल्स से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। खराब बल्लेबाजी के बाद बॉलरों ने सधी शुरुआत दी, लेकिन पॉवर प्ले के बाद इसे आगे नहीं बढ़ा सके। इस बीच मैच के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर का मैदान पर बातचीत करने का एक वीडियो सामने आया है। जिसपर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से लोग रिस्पॉन्ड कर रहे। इसमें ऋषभ पंत गोयनका से कुछ एक्सप्लेन करते नजर आते हैं, जिसपर वह रिस्पॉन्ड करते हैं। इस बीच हेड कोच जस्टिन लैंगर गंभीर मुद्रा में बातचीत में साथ खड़े हैं। लोगों का कहना है कि बातचीत काफी 'एनिमेटेड' लगी, हालांकि ऑडियो उपलब्ध नहीं है। इसी दौरान वहां पर टॉम मूडी भी दिखे जो टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। सीजन की शुरुआत से पहले राम मंदिर में गले लगाया लखनऊ में सीजन की शुरुआत से पहले LSG मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत ने एक दूसरे को अयोध्या स्थित राम मंदिर में गले लगाया था। हालांकि, मैच हारने के बाद पिछले सीजन की तरह ही प्रतिक्रिया का वीडियो फिर से सामने आया है। पिछले साल लखनऊ के पहले मैच के बाद भी गोयनका की पंत के साथ ही इसी तरह की बातचीत चर्चा में रही थी। वहीं केएल राहुल के साथ भी ऐसे ही संजीव गोयनका की तनातनी हुई थी। पुणे की टीम से खेलते हुए धोनी को भी संजीव गोयनका कप्तानी से हटा चुके हैं, यह मामला भी सामने आ चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैलट PGI में एडमिट पारुल-आयुष की हालत में सुधार:डॉक्टर बोले- मूंग की दाल का पानी पिलाया गया, जल्द ही लखनऊ रेफर करेंगे
    Next Article
    संभल में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल गिरी:संभल-चंदौसी में 60 प्रतिशत नुकसान, गुन्नौर में किसानों ने कटाई शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment