Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में चाचा की हत्या में भतीजा गिरफ्तार:ट्रैक्टर को लेकर हुआ था विवाद, सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगाई थी

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की जलकर मौत के मामले में पुलिस ने उसके भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चारपाई पर सोते समय पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई थी। इस घटना में झुलसे चाचा आरिफ की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान 20 अप्रैल को मौत हो गई थी। थाना असमोली क्षेत्र के असगरीपुर गांव निवासी आरिफ पुत्र अली हसन की मौत के मामले में पुलिस ने उसके सगे भतीजे कामिल पुत्र युसूफ को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि क्राइम इंस्पेक्टर संजीव गिरि और कांस्टेबल बंटी कुमार ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई BNS की धारा 109(1) के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक आरिफ और उसके भाई युसूफ के बीच ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते 15 मार्च को युसूफ के बेटे फुरकान की पत्नी सायरून ने अपने चचेरे ससुर आरिफ, उनकी दो बेटियों राबिया और साजिया, तथा बेटे फिरोज के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना 16-17 मार्च की रात करीब 2:30 बजे हुई, जब आरिफ अपने घेर में चारपाई पर सो रहा था। तभी उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। आरिफ की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। गंभीर रूप से 80 प्रतिशत से अधिक झुलसे आरिफ को तत्काल मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। आरिफ के बेटे ने थाना पुलिस को शिकायत देते हुए अपने ताऊ युसूफ और दो अज्ञात लोगों पर पिता को आग लगाकर जान से मारने का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में पहले मृतक के बड़े भाई को भी जेल भेज चुकी है और अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्लिंकिट पर मारा छापा:गाय के घी और मस्टर्ड ऑयल के नमूने जांच को भेजे
    Next Article
    कानपुर देहात में जाम की शिकायत करना पड़ा महंगा:दबंगों ने व्यक्ति से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment