Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में चोरों ने पांच घरों में की चोरी:नगदी, जेवरात और कपड़े लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जनपद के चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाठेर थाना अंतर्गत गांव पूरा में सोमवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। चोर नगदी, जेवरात और कपड़े सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले महेश पुत्र चंद्रपाल के घर में घुसे, लेकिन वहां से उन्हें कोई खास सामान नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रचना पत्नी विपिन के घर का कुंडा तोड़कर प्रवेश किया और लगभग 8,000 रुपये नकद तथा चांदी की पायलें चुरा लीं। चोरों ने फिर किसनलाल के घर का ताला तोड़ा और कपड़े व चांदी की पायलें चुराकर ले गए। इसी क्रम में आजम खान के घर से भी लगभग 5,000 रुपये नकद और चांदी की पायलें चोरी हुईं। एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया गया, हालांकि वहां नुकसान की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को चोरी की घटनाओं का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त कमजोर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासे और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 41 डिग्री पहुंचा तापमान:तेज धूप में बाहर निकलना हुआ मुश्किल, पछुआ हवा कर रही परेशान
    Next Article
    सीतापुर में तालाब में डूबने से किशोर की मौत:दोस्तों संग नहाते समय हुआ हादसा, तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment