Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में डेढ़ घंटे बारिश:25 मिनट की धूप से उमस भी रही, रात तक बारिश का अलर्ट

    54 minutes ago

    1

    0

    संभल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मौसम ने कई रंग दिखाए। डेढ़ घंटे की बारिश से लोगों को सुबह की गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बारिश रुकने के आधे घंटे बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर 12:32 बजे से शुरू हुई बारिश 02:10 बजे तक होती रही। इसके बाद दोपहर 02:35 पर तेज धूप निकली, जिससे उमस बढ़ गई। शाम 3 बजे काली घटाएं छाईं और फिर 20 मिनट की बारिश से मौसम फिर सुहावना हो गया। दोपहर 1 बजे ब्लॉक असमोली के 25 से 30 गांवों में बारिश हुई। इनमें बुकनाला, डोडी, टांडा, खासपुर, बेला, मुबारकपुर बंद, सेंधरी, तेलीपुरा, ओवरी, मतावली पट्टी जग्गू, नया गांव और हीरापुर शामिल हैं। गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर और तहसील चंदौसी के इलाकों में भी घने काले बादल छाए रहे। तीन तस्वीरें देखें दोपहर तक 12 एमएम बारिश शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई कुल 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, 25 मिनट की धूप निकलने के बाद यह फिर 2 डिग्री बढ़ गया। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 129 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रात तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन, बारिश रुकने के बाद धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से धान और ईख (गन्ने) की फसल को फायदा दिख रहा है। वहीं, मूंग, बाजरा, उड़द और मौसमी सब्जियों को नुकसान होने की आशंका है। 01 जून से 31 जून तक कुल 1026 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। जबकि सितंबर महीने के बीते तीन दिनों में 22 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में भगवान श्रीकृष्ण की निकली शोभायात्रा:जयकारों से गूंजा शहर, ड्रोन से रखी गई निगरानी
    Next Article
    इटावा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:एक दिन पहले लौटा था गांव, दिल्ली में करता था नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment