Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में भगवान श्रीकृष्ण की निकली शोभायात्रा:जयकारों से गूंजा शहर, ड्रोन से रखी गई निगरानी

    1 day ago

    1

    0

    कासगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को यादव समाज की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नदरई गेट स्थित गौशाला परिसर में भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव और सपा सांसद देवेश शाक्य ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। देखिए 10 तस्वीरें… जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा आरती के बाद शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आगे बढ़ी। इसमें यादव समाज के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया। पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया। ड्रोन से हुई निगरानी, पुलिस बल रहा तैनात शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की थी। शोभायात्रा मार्ग और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से लगातार हवाई निगरानी की गई। वहीं, यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा गया, ताकि शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। शीतला माता मंदिर पहुंची शोभायात्रा शोभायात्रा नदरई गेट से शुरू होकर बारहद्वारी, सोरों गेट समेत शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से शहर भक्तिमय नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 12 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात:गांवों में घुसा कोसी नदी का पानी, फसलें बर्बाद-लिंक मार्ग भी डूबा
    Next Article
    संभल में डेढ़ घंटे बारिश:25 मिनट की धूप से उमस भी रही, रात तक बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment