Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गैस किल्लत, लोग लकड़ी पर बना रहे खाना:ई-केवाईसी, ओटीपी और किताब न मिलने से उपभोक्ता परेशान

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण कई उपभोक्ता लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हैं। उन्हें ई-केवाईसी, ओटीपी न मिलने या गैस पासबुक खो जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जनपद में लगभग 18,000 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने पिछले दो या तीन साल से अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। अब उन्हें सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। शनिवार को संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र की आठ गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। कई उपभोक्ता 5 किलोमीटर दूर से आने के बाद भी 3-4 घंटे इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौट गए। जिला आपूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग ने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन गैस बुकिंग का समय निर्धारित है। बिना पासबुक के सिलेंडर नहीं मिल रहा गांव रुकनुद्दीन सराय निवासी रवि ने बताया कि उन्होंने 15 अप्रैल को इंडेन कैलादेवी गैस एजेंसी पर बुकिंग कराई थी। अभी तक ओटीपी नहीं आया है, जिससे उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गांव दौलतपुर की दुलारी ने शिकायत की कि उनकी गैस पासबुक खो गई है। एजेंसी नई पासबुक बनाकर नहीं दे रही है और बिना पासबुक के सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जबकि उन्होंने डेढ़ महीने पहले ही ई-केवाईसी कराई थी। गैस की परेशानी के कारण रवि और दुलारी जैसे कई उपभोक्ता अपने घरों में लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हैं। गांव रुकनुद्दीन सराय निवासी मोहम्मद अनीस ने कहा की किताब खराब होने की वजह से इन्होंने सिलेंडर नहीं दिया है कह रहे हैं कि पहले किताब सही होगी उसके बाद सिलेंडर मिलेगा और हमें गैस बुक किया 5-6 दिन हो गए हैं। जनपद में कुल 39 गैस एजेंसियां हैं, जिनमें 5 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 2 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत और 750 वाणिज्यिक कनेक्शन हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएसजेएमयू में 'परशुराम से राम तक' पर सारस्वत उद्बोधन:डॉ. रामकृपाल त्रिपाठी ने अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती पर किया संबोधित
    Next Article
    सीएसजेएमयू में होटल मैनेजमेंट छात्रों को AI का प्रशिक्षण:निदेशक बोले- AI विकल्प नहीं भविष्य में आवश्यकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment